फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद-बल्लभगढ़ मेट्रो प्रोजेक्ट में सिर्फ 350 मीटर जमीन के लिए अटका काम

Sat, 09 Jul 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तक प्रस्तावित मेट्रो प्रोजेक्ट में जमीन की अड़चन बाधा बन गई है। महज 350 मीटर जमीन के लिए इस कॉरिडोर की स्टेबलिंग लाइन का काम अटक गया है। जमीन अधिगृहण न होने के कारण 14 पिलरों की पाइलिंग का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इस प्रोजेक्ट को 2017 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


डीएमआरसी अधिकारियों की मानें तो जमीन अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरा नहीं हुआ तो प्रोजेक्ट लेट हो सकता है। उधर, हुडा के भूमि अर्जन अधिकारी के मुताबिक जमीन अधिगृहण के लिए नोटिफिकेशन मुख्यालय को भेजा हुआ है। मंजूरी मिलने के बाद अवार्ड सुनाया जाएगा।

बदरपुर से वाईएमसीए (एस्कॉट्र्स-मुजेसर) तक पिछले साल सितंबर में मेट्रो सेवा शुरू कर दी गई थी। अगला पड़ाव बल्लभगढ़ तक है। इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से शुरू किया गया, लेकिन जमीन की अड़चन के चलते कई बार प्रोजेक्ट का काम प्रभावित हुआ। हालांकि, 3.2 किलोमीटर लंबी लाइन के बीच का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से पलवल की तरफ स्टेबलिंग लाइन (मेट्रो के ठहराव के लिए) का रुका हुआ है। यहां करीब 350 मीटर जमीन पर 14 पिलर खड़े कर स्टेबलिंग लाइन का निर्माण किया जाना है। इसी लाइन से मेट्रो बल्लभगढ़ से लौटकर वापस फरीदाबाद की तरफ आएगी।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में देरी की संभावना
डीएमआरसी ने हुडा प्रशासन को जमीन अधिग्रहण के लिए कहा था। जमीन मालिकों ने भी बिना अवार्ड जमीन देने से साफ इंकार कर दिया है। जिसके चलते अभी यहां पाईलिंग शुरू नहीं हो पाई है। पाईलिंग शुरू नहीं होने से अनुबंधित कंपनी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि पाईलिंग का काम शुरू न होने से प्रोजेक्ट पर असर पड़ सकता है। इसलिए हुडा अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन मुहैया कराने को कहा गया है।

स्टेशन का काम जारी
बस अड्डे के पास निर्माणधीन मेट्रो स्टेशन के दो तल बनकर तैयार हो गए हैं। डीएमआरसी बस अड्डा स्थित मेट्रो स्टेशन को दिल्ली मेट्रो मॉल की तर्ज पर विकसित कर रही है। मेट्रो स्टेशन सात मंजिला होगा। जिसमें एक मंजिल पर स्टेशन होगा। जबकि बाकी मंजिलों पर मॉल, फूड कोर्ट, शॉपिंग सेंटर और मनोरथंजन केंद्र विकसित किए जाएंगे। स्टेशन पर यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

जमीन को चिंहित कर अवार्ड सुनाने का प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसे लेकर नोटिफिकेशन मुख्यालय भेजा हुआ है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।-राजेंद्र गहलौत, भूमि अर्जन अधिकारी-हुडा
विज्ञापन


-48 हजार यात्रियों का दबाव बल्लभगढ़ मेट्रो पर बढने की संभावना
-85 गांव के लोगों को भी मिल सकेगा मेट्रो रेल सेवा का लाभ
-3.2 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा मेट्रो कॉरिडोर
-02 स्टेशन बनाए जाएंगे फरीदाबाद से बल्लभगढ़ के बीच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें