फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी फायदे के लिए मेट्रो को बर्बाद न करे दिल्ली सरकार: ई श्रीधरन

Fri, 21 Jun 2019 11:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ई श्रीधरन (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन

मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा कराने के मुद्दे पर मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने दिल्ली सरकार को करारा जवाब दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि मुफ्त यात्रा से डीएमआरसी का सिस्टम बर्बाद हो सकता है। उन्होंने दिल्ली सरकार से चुनावी फायदे के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे सक्षम और कामयाब पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बर्बाद नहीं करने की अपील की है। इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा डीएमआरसी को मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के प्रस्ताव का लागू करने के संबंध में पत्र लिखा गया था।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के पूर्व प्रमुख और मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने कहा है कि जब तक मेट्रो 35000 करोड़ का कर्ज नहीं चुका देती, तब तक किसी भी वर्ग विशेष को मुफ्त यात्रा देने पर उन्हें आपत्ति है। उन्होंने लिखा कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा से मेट्रो को होने वाले नुकसान की भरपाई आम आदमी पार्टी की सरकार तो कर देगी, लेकिन भविष्य में आने वाली सरकारें शायद ऐसा नहीं कर पाएं। इससे डीएमआरसी को घाटा झेलना पड़ेगा। जिसका असर देश में चल रही अन्य मेट्रो सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि डीएमआरसी फंड की कमी के कारण ही साल भर में महज 25 किमी मेट्रो लाइन का निर्माण कर पा रही है, वहीं दूसरी ओर चीन प्रति वर्ष 300 किमी मेट्रो रेल नेटवर्क का निर्माण कर रहा है। पत्र में कहा गया है कि अगर मेट्रो पर कर्ज और बढ़ता है तो इससे संकेत मिलते हैं कि भविष्य में शायद मेट्रो को लोन भी ना मिले।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : self
छात्र, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक भी हैं हकदार 
ई श्रीधरन ने कहा कि, वह योजना का विरोध नहीं कर रहे। वह केवल मुफ्त यात्रा की संकल्पना पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका मानना है कि अगर महिलाओं को मुफ्त यात्रा दी गई, तो समाज के दूसरे वर्गों का क्या होगा, जिनमें छात्र, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं और वे मुफ्त यात्रा के लिए महिलाओं से ज्यादा हकदार हैं।

महिलाओं को टिकट की राशि लौटाए सरकार 
उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसा कोई भी मेट्रो नेटवर्क नहीं है तो सिर्फ महिलाओं को ही मुफ्त यात्रा का सुविधा प्रदान करता है। अगर दिल्ली सरकार को महिलाओं की ज्यादा चिंता है तो दिल्ली सरकार को महिलाओं के टिकट की राशि लौटानी चाहिए। ऐसा करने से सरकार की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्री की संकल्पना भी पूरी हो सकेगी और डीएमआरसी पर नुकसान का खतरा भी नहीं मंडराएगा। 
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
पैसे जयादा हैं तो मेट्रो खरीदने और लाइन बनाने में मदद करे सरकार 
मेट्रो मैन ने कहा है कि अगर दिल्ली सरकार के पास बहुत ज्यादा पैसा आ गया है तो वह क्यों नहीं और मेट्रो ट्रेन खरीदने और नई लाइनों का निर्माण करने के लिए मदद करती। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली सरकार ने मेट्रो के चौथे फेस को मंजूरी देने में 2 साल की देरी की है और लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए बस सेवा भी नहीं लाई गई, ऐसे में महिलाओं को मुफ्त यात्रा देने की संकल्पना करना बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्री मुहैय्या करवाकर महिलाओं को बाहर सुरक्षित माहौल नहीं मिलेगा। सरकार का महिलाओं की सुरक्षा के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए। 

जीटीबी नगर स्टेशन नाम हुआ गुरु तेग बहादुर नगर
दिल्ली गुरद्वारा सिख कमेटी के अध्यक्ष मंजिदर सिंह सिरसा ने जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन का नाम गुरु तेग बहादुर मेट्रो स्टेशन करने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने इस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने के लिए अपील की थी और उनकी मांग को दो दिन में ही पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें