3- मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूरी तरह से सहयोग का भरोसा दिलाया है। दिल्ली जो देश की राजधानी है उसे विकसित करने के लिए ये जरूरी है कि दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों साथ में काम करें।
4- मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि दोनों नेताओं की आयुष्मान योजना पर भी बात हुई। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना कहीं ज्यादा बड़ी है और वह बड़े पैमाने पर लोगों को कवर करती है। हालांकि उन्होंने पीएम को आश्वासन भी दिलाया कि वह अध्ययन करेंगे कि कैसे दिल्ली की योजना में आयुष्मान योजना को सम्मिलित किया जा सकता है।