फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेताजी’ के चलते नौ महीने से नहीं शुरु हो पा रही मेट्रो

Wed, 26 Aug 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबका साथ, सबका विकास करने का दावा करने वाली राज्य सरकार अपने ‘नेताजी’ के लिए यहां की जनता को मेट्रो का इंतजार करा रही है।
विज्ञापन


यह हाल तब है जबकि पहले ही मेट्रो का संचालन नौ महीने लेट हो चुका है। कॉरिडोर पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। अब फीता कब और कौन काटेगा, इसको लेकर सरकार की तरफ से देरी हो रही है।

मिलती रही तारीख पर तारीख
बदरपुर बॉर्डर से एस्कॉर्ट्स-मुजेसर तक 13.875 किलोमीटर तक मेट्रो दौड़ाने के लिए जनता को तारीख पर तारीख मिलती रही। यानि मेट्रो ने इस प्रोजेक्ट को पूरा कर दिसंबर 2014 में ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य रखा था लेकिन लेटलतीफी के चलते डेडलाइन मिस होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फरवरी 2015 का दावा किया गया, इसके बाद  अप्रैल 2015, जून 2015 और 15 अगस्त 2015 को मेट्रो संचालन शुरू करने की बात कही गई।

रक्षाबंधन पर भी नहीं नसीब होगी मेट्रो
शहरवासियों को संभावना थी कि मेट्रो का ट्रॉयल होने और मेट्रो सेफ्टी कमिश्नर से एनओसी मिलने के बाद रक्षाबंधन के पर्व पर यहां की महिलाओं के लिए मेट्रो का तोहफा मिल सकता है लेकिन सरकार के नुमाइंदों ने महिलाओं की संभावनाओं पर पानी फेर दिया।

-वर्ष 2012 में बदरपुर से वाईएमसीए तक मेट्रो की बनी डीपीआर।
-अप्रैल 2012 में शुरू हुआ निर्माण कार्य, दिसंबर 2014 में मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य रखा था।
-बदरपुर बार्डर से वाईएमसीए तक कुल लंबाई 13.87 किलोमीटर।
- मुजेसर तक कुल लागत करीब 2600 करोड़ रुपये
-15 अप्रैल 15 को ट्रॉयल रन की शुरूआत।
-14 अगस्त 15 को मेट्रो सेफ्टी कमिश्नर से मिली एनओसी।
- 01 लाख 94 हजार 534 यात्रियों के सफर का अनुमान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें