फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की रफ्तार पर लगा ब्रेक, बिजली सप्लाई न होने डेढ़ घंटे रही प्रभावित 

Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली सप्लाई न होने की वजह से बृहस्पतिवार को करीब एक  से डेढ़ घंटे तक मेट्रो प्रभावित रही। हर स्टेशन पर मेट्रो रेल 8-10 मिनट तक रुक कर चल रही थी। 
विज्ञापन


इस वजह से नोएडा आने वाले सैकड़ों लोग मेट्रो में ही फंसे रहे। एक घंटे का रास्ता तय करने में ढाई से तीन घंटे का समय लग गया। दोपहर करीब 12 बजे मेट्रो को मिलने वाली पावर सप्लाई प्रभावित हो गई थी। 
विज्ञापन


उसके बाद मेट्रो की गति धीमी पड़ गई। द्वारका से नोएडा रूट भी इससे प्रभावित हुआ। सेक्टर- 18 मेट्रो स्टेशन से नीचे उतरने वाले लोगों ने बताया कि एक-एक स्टेशन पर 8-10 मिनट रुककर मेट्रो चल रही थी। 
विज्ञापन


गति भी बहुत धीमी थी। इस वजह से सेक्टर- 18 आने में 2 घंटे का समय लग गया। इसे देखते हुए कुछ लोग मेट्रो से बाहर निकल गए और दूसरे साधन का सहारा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें