फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का किराया बढ़ने से महिलाओं की सुरक्षा को पैदा हुआ गंभीर खतरा, जानिए कैसे

Fri, 12 May 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति ने मेट्रो में सफर कर यात्रियों की मांगी राय, महिलाओं ने कहा अब बढ़ा किराया देना संभव नहीं 
किराया बढ़ोतरी पर डीसीडब्ल्यू ने मेट्रो को भेजा नोटिस
- दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति ने मेट्रो में सफर कर यात्रियों की मांगी राय, महिलाओं ने कहा अब बढ़ा किराया देना संभव नहीं      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 11 मई  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में किराया बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ेगा। क्योंकि आम नौकरीपेशा महिलाएं रात को मेट्रो से सुरक्षित घर जाती थीं लेकिन बढ़ा किराये न दे पाने के चलते वे बस या ऑटो की तलाश करेंगी।
विज्ञापन


रात को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर न होने के चलते उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति ने दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए यात्रियों की परेशानी जानकर दिल्ली मेट्रो के डायरेक्टर (ऑपरेशनल) शरत शर्मा को नोटिस भेजते हुए इस मामले में 20 मई को दुपहर तीन बजे अपना पक्ष रखने को कहा है।
 
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो के विभिन्न रूट पर सफर किया और यात्रियों से किराया बढ़ोतरी पर राय मांगी। स्वाति का कहना है कि महिला यात्री किराया बढ़ोतरी से परेशान हैं। क्योंकि मेट्रो दिल्ली एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी है और लाखों आम यात्री भी उससे सफर करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकतर ऐसे यात्री भी मिले, जिन्होंने कहा कि अब वे मेट्रो का बढ़ा किराया नहीं दे सकते हैं। इसके चलते उन्हें बस, आरटीबी या ग्रामीण सेवा लेनी होगी। हालांकि दिल्ली समेत  एनसीआर को जोडने के लिए बसों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में आम समेत महिला यात्री सबसे अधिक परेशान होंगी।

इस किराया बढ़ोतरी का सबसे बुरा प्रभाव महिलाओं की सुरक्षा पर पड़ेगा। क्योंकि देर शाम यदि वे मेट्रो की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तलाश करेंगी तो उनके साथ कोई हादसा भी हो सकता है। क्योंकि दिल्ली महिलाओं के लिए असुरक्षित राजधानी है।

आयोग ने अपने नोटिस में लिखा है कि मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार की सांझेदारी में चलती है। हालांकि किराया बढ़ोतरी की बजाय आमदनी के लिए अन्य विकल्पों पर गौर करना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें