दिल्ली मेट्रो में किराया बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ेगा। क्योंकि आम नौकरीपेशा महिलाएं रात को मेट्रो से सुरक्षित घर जाती थीं लेकिन बढ़ा किराये न दे पाने के चलते वे बस या ऑटो की तलाश करेंगी।
रात को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बेहतर न होने के चलते उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति ने दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए यात्रियों की परेशानी जानकर दिल्ली मेट्रो के डायरेक्टर (ऑपरेशनल) शरत शर्मा को नोटिस भेजते हुए इस मामले में 20 मई को दुपहर तीन बजे अपना पक्ष रखने को कहा है।
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो के विभिन्न रूट पर सफर किया और यात्रियों से किराया बढ़ोतरी पर राय मांगी। स्वाति का कहना है कि महिला यात्री किराया बढ़ोतरी से परेशान हैं। क्योंकि मेट्रो दिल्ली एनसीआर की लाइफलाइन बन चुकी है और लाखों आम यात्री भी उससे सफर करते हैं।