फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मेट्रो विस्तार के काम ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 06 Nov 2014 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में कालिंदी कुंज से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो विस्तार के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। यमुना पर ब्रिज के बाद अब डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। महामाया फ्लाईओवर के पास साइट ऑफिस बनाया जा रहा है। निर्माण सामग्री रखने के लिए साइट पर बेरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जनकपुरी से बॉटेनिकल गार्डन तक 36.988 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण अलग-अलग हिस्से में किया जा रहा है। कालिंदी कुंज से बॉटेनिकल गार्डन के बीच 3.962 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड लाइन प्रस्तावित है।

हालांकि, यमुना पर 574 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण कार्य ढाई साल पहले ही शुरू हो गया था, ताकि कॉरिडोर को निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाए। ब्रिज का सिविल वर्क करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। अब ब्रिज से बॉटेनिकल गार्डन तक 2.618 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। इस बीच दो एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे।
विज्ञापन


कालिंदी कुंज के बाद नोएडा में पहला मेट्रो स्टेशन एमिटी पर होगा, जबकि बॉटेनिकल गार्डन पर एनसीआर का पहला इंटरचेंज बनेगा। प्रस्तावित कॉरिडोर को बनाने के लिए डीएमआरसी ने टेंडर अवार्ड कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए महामाया फ्लाईओवर से उतरते ही सेक्टर-94 के पास साइट ऑफिस बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा निर्माण सामग्री रखने के लिए लंबी-चौड़ी जगह पर बेरिकेडिंग की जा रही है।

कालिंदी कुंज में कास्टिंग यार्ड
रेडीमेड पद्धति के तहत कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। कालिंदी कुंज के कास्टिंग यार्ड में निर्माण सामग्री तैयार कर रात के समय साइट पर पहुंचाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर ही ट्रैफिक डायवर्जन का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल इसकी कोई जरूरत नहीं समझी जा रही है।
विज्ञापन


कॉरिडोर के निर्माण से जुडे़ पहलू-
- पीक ऑवर के दौरान साइटों पर नहीं पहुंचाई जाएगी निर्माण सामग्री।
- ट्रकों को सड़क पर उतारने से पहले टायरों को धोना होगा जरूरी।
- कंस्ट्रक्शन साइटों पर जल निकासी के लिए बनेंगे अस्थायी ड्रेनेज।
- ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रयोग में लाए जाएंगे साइलेंट जनरेटर।
- वायु प्रदूषण रोकने को जनरेटरों पर लगेंगे पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस।

जनकपुरी-बॉटेनिकल गार्डन योजना
कॉरिडोर की कुल लंबाई---------36.988 किमी.
एलिवेटेड कॉरिडोर--------------19.07 किमी.
अंडग्राउंड कॉरिडोर--------------17.28 किमी.
एलिवेटेड स्टेशन---------------14 स्टेशन
अंडरग्राउंड स्टेशन--------------12 स्टेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें