फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री के कार्यक्रम पर मेट्रो मेहरबान, बिन मांगे चलाईं अतिरिक्त ट्रेनें

Sat, 12 Mar 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के लिए आयोजकों ने बेशक दिल्ली मेट्रो से मदद नहीं मांगी, लेकिन   डीएमआरसी ने  यमुना बैंक में अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की, फेरे बढ़ाए और अलग काउंटर भी खोले।
विज्ञापन


हालांकि, आफिस टाइम खत्म होने और कार्यक्रम का समय एक साथ होने के चलते नोएडा-वैशाली रूट पर यात्रियों को ट्रेन में जगह पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, मयूर विहार फेज एक और मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन में दोपहर से ही भीड़ रही।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दोनों स्टेशन पर सारे एएफसी गेट खोल दिए गए।  ऑफिस टाइम खत्म होने के दौरान मेट्रो ने इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन उतारकर यात्रियों को सुविधा दी।
विज्ञापन


अतिरिक्त फेरे के बाद भी प्लेटफार्म से स्टेशन तक यात्रियों की लंबी लाइन देखने को मिली। वहीं, रिंग रोड पर कार्यक्रम के चलते सराय काले खां आईएसबीटी से होकर गुजरने वाली हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की बसों के रूट डायवर्ट रखे गए।
Trending Videos
विज्ञापन

शटल सेवा से मिली राहत

मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक सांस्कृतिक महोत्सव के तहत संस्था की ओर से मयूर विहार फेज एक और मयूर विहार एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन से समारोह स्थल तक के लिए शटल सेवा चलाई गई। इसके चलते यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं हुई।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने भी नोएडा और रिंग रोड पर बसों के फेरे बढ़ाए। रिंग रोड पर प्लस और माइनस के लिए एनसीआर रूट की बसों की संख्या बढ़ायी। डीटीसी ने नोएडा रूट पर अतिरिक्त बस भी उतारीं।

विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का स्थल रिंग रोड पर था, रिंग रोड पर ही सराय काले खां और आईएसबीटी है। यहां से राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड के कई रूट के लिए बस सेवा निकलती है। पलवल, आगरा, मथुरा, जयपुर आदि इलाकों से आने वाली बस सराय काले खां से होकर उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा के अन्य इलाकों को निकलती हैं। सराय काले खां पर ट्रैफिक जाम के चलते रूट प्रभावित हुए। सबसे अधिक परेशानी लंबी दूरी की नाइट सेवा को हुई, जोकि शाम पांच बजे से चलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें