फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 51 में बनेगा मेट्रो का कास्टिंग यार्ड!

Tue, 20 May 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉटेनिकल गार्डन से कालिंदी कुंज रूट पर काम आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। डीएमआरसी ने प्राधिकरण से कास्टिंग यार्ड बनाने के लिए अस्थाई तौर पर 55 हजार वर्ग मीटर जमीन मांगी है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्राधिकरण के अधिकारियों पीके अग्रवाल व अखिलेश सिंह के साथ बैठक में डीएमआरसी ने जमीन देने की मांग रखी।

इससे पहले डीएमआरसी ने 40 हजार वर्ग मीटर जमीन देने को कहा था, मगर अब ज्यादा जमीन की जरूरत बताते हुए 55 हजार वर्ग मीटर की मांग की है।

कास्टिंग यार्ड में रूट के निर्माण के लिए मैटेरियल रखा जाएगा। यहीं पर बीम तैयार किया जाएगा। डीएमआरसी ने यह जमीन दस किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध कराने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक प्राधिकरण सेक्टर 51 की तरफ खाली भूखंड को कास्टिंग यार्ड के लिए देने पर विचार कर रहा है।

प्रस्तावित कास्टिंग यार्ड का इस्तेमाल फिलहाल कालिंदी कुंज रूट के लिए किया जाना है, मगर सिटी सेंटर से सेक्टर 62 के रूट के निर्माण के लिए भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें, कि इस रूट का एमओयू तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट से अंतिम मुहर लगनी है। 3.96 किलोमीटर इस लंबे रूट को बनाने में 845 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम पूरा करने का लक्ष्य 2016 तय किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली की तरफ से काम शुरू हो चुका है। बैठक में प्राधिकरण के एके गोयल, परियोजना अभियंता एससी मिश्र व आरएस राघव, डीजीएम डीबी मलिक भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें