फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे खत्म होने पर ऑटोमेटिक रिचार्ज हो जाएगा मेट्रो कार्ड

Fri, 14 Mar 2014 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और एनसीआर के 54 मेट्रो स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड आप खुद रिचार्ज कर सकेंगे। डीएमआरसी ने निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक के साथ इस सुविधा की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इंद्रलोक से मुंडका और केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर लाइन के सभी मेट्रो स्टेशन, जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर लाइन में छतरपुर से हुडा सिटी सेंटर स्टेशन तक तथा कड़कड़डूमा, निर्माण विहार, लक्ष्मी नगर, प्रगति मैदान, बाराखंभा रोड, आरकेआश्रम मार्ग, झंडेवालान तथा राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर लगे एएफसी गेटों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। तीसरे चरण के तहत तैयार होने वाले सभी मेट्रो स्टेशनों पर यह सुविधा होगी।

यह है प्रक्रिया
डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि हुडा सिटी सेंटर, बदरपुर, नेहरू प्लेस, गोविंदपुरी, लाजपत नगर, कैलाश कॉलोनी आदि मेट्रो स्टेशन परिसर में बैंक कर्मचारी से आवेदन फार्म लेकर उसे भरना होगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के 54 स्टेशनों पर बुधवार से ऑटो टॉप अप की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके तहत आपको एप्लिकेशन फॉर्म भरकर जमा कराना होगा। उसमें अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का नंबर और एक्सपायरी डेट भी लिखनी होगी।

यह बताना होगा कि जब भी आपके स्मार्ट कार्ड में पैसे कम हो जाएं, तो आप कितने रुपये का टॉपअप करवाना चाहते हैं। फॉर्म भरकर देने के बाद स्मार्ट कार्ड में 100 रुपये से कम होने पर ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन यानी एएफसी गेट पर आपके बैंक अकाउंट से रुपये अपने आप कट जाएंगे।

70 फीसद यात्री करते हैं स्मार्ट कार्ड का प्रयोग
स्मार्ट कार्ड के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए डीएमआरसी ने पिछले साल स्मार्ट कार्ड के ऑन लाइन रिचार्ज की सुविधा शुरू की थी। इससे स्मार्ट कार्ड धारकों की संख्या में इजाफा हुआ। मेट्रो में 70 फीसद यात्री स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें