फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगा आप का मेट्रो कैंपेन 

Sat, 30 Mar 2019 08:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्ण राज्य के अपने आंदोलन को मेट्रो के दरवाजे तक ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) तैयार है। पार्टी की महिला विंग रविवार दोपहर बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो कैंपेन लांच करेगी। आगे इसका विस्तार दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों तक किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, पूरे अभियान में पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्लीवालों के नाम लिखे पत्र को यात्रियों को बांटेंगे। साथ ही वह पूर्ण राज्य की जरूरत पर चर्चा भी करेंगे। 

विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि रविवार दोपहर 2:00 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से शुरू होने वाले अभियान के लिए महिला विंग के 4-4 सदस्यों की आठ टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें मेट्रो स्टेशन के सभी आठ गेट पर तैनात होंगी। इनके हाथ में केजरीवाल का वह पत्र होगा, जिसमें उन्होंने पूर्ण राज्य की जरूरत के बारे में विस्तार से लिखा है। इसके साथ ही अभियान से दिलचस्पी दिखाने वाले यात्रियों से टीम इस मसले पर चर्चा भी करेगी।

पार्टी पदाधिकारी बताते हैं कि आप की महिला विंग इस अभियान की रीढ़ होगी। आगे जैसे-जैसे इसका विस्तार दूसरे मेट्रो स्टेशन पर होगा, संबंधित इलाके की महिला विंग की टीम अपना जिम्मा संभाल लेंगी। खास बात यह कि दिन भर मेट्रो स्टेशन पर खड़ी रहने वाली टीम के सदस्य नियमित अंतराल पर बदलते रहेंगे। जिस समय पर जो सदस्य उपलब्ध रहेगा, उसकी मेट्रो स्टेशनों पर तैनाती होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्लीवालों से झूठ बोल रहे हैं तिवारी : राय 

गोपाल राय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष दिल्लीवालों से झूठ बोल रहे हैं। इस मामले में वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भ्रम फैला रहे हैं। गोपाल राय ने भाजपा को चुनौती दी कि वह साबित करें कि कब और कहां सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं देना चाहिए। गोपाल राय ने बताया कि मनोज तिवारी जी ने अपने ट्विटर चौपाल में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से मना किया है, जो कि बिल्कुल ही झूठ और बेबुनियाद है। उन्होंने इसे झूठा बयान करार दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें