फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी दिल्ली का पारा रहेगा हाई : आज से फिर कहर बरपाएगी गर्मी; तीन दिन के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 24 May 2024 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।
विज्ञापन
सूरज की तपिश ने लोगों को किया परेशान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में गुरुवार को तापमान में करीब डिग्री सेल्सियस की कमी आई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार से लेकर सोमवार तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर में बादलों और सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। इससे गर्म हवा का अहसास कम हुआ। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। उधर, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।

नजफगढ़ में 42 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जाफरपुर में 42, पूसा व पीमतपुरा में 41.3, मुंगेशपुर में 41.5, आया नगर में 41.2 व नरेला में 41.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा चलने के प्रदूषण हुआ कम
राजधानी में हवा की गति बढ़ने से गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया। बुधवार को एक्यूआई 191 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बृहस्पतिवार को औसतन 18 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक 192 एक्यूआई रहा। ग्रेटर नोएडा में 190, फरीदाबाद में 155, नोएडा में 143 व गाजियाबाद में 118 एक्यूआई दर्ज किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें