फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: सातों सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, सभी दलों ने आखिरी दिन झोंकी पूरी ताकत; जानें कौन कहां से खड़ा

Thu, 23 May 2024 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी। प्रत्याशियों ने चुनावी सभा व रोड शो किए। उनके साथ दिग्गज भाजपा नेताओं की टीम भी भीषण गर्मी में चुनावी अभियान में जुटी रही। 
विज्ञापन
दिल्ली में आखिरी दिन जमकर हुआ चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सातों लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम छह बजे थम गया। प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। छठे चरण का मतदान राजधानी में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। शुक्रवार को 13,637 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए व्यापक उपाय
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही, गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं।

चुनाव आयोग के निर्देशों और मौसम विभाग के 44-45 डिग्री तापमान और लू की चेतावनी के अनुसार व्यापक कदम उठाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर छायादार क्षेत्र बनाए गए हैं जहां ठंडक के लिए कूलर और पंखे लगे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीने के पानी, शौचालय, रैंप और व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है।

मतदान करने पर रेस्तरां में मिलेगी छूट
राजधानी में 70 पिंक बूथ स्थापित किए हैं। यह पूरी तरह से महिला मतदान कर्मियों की ओर से संचालित होंगे। इसके अलावा 70 मॉडल मतदान केंद्रों में उन्नत सुविधाएं होंगी। पहली बार, प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में मतदान केंद्र पूरी तरह से दिव्यांग कर्मचारियों की ओर से संचालित होंगे।



मतदान में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए रैपिडो कंपनी से भागीदारी की गई है, जो मतदान के बाद घर तक मुफ्त सफर कराएगी। साथ ही, मतदाताओं को जोमैटो और स्वीगी से विशेष कूपन मिलेंगे व विभिन्न रेस्तरां मतदान की स्याही दिखाने पर छूट देंगे।
 
विज्ञापन

हाईटेक प्रचार में जुटेंगे उम्मीदवार
उम्मीदवारों ने हाईटेक अंदाज में मतदाताओं से अपील करने का फैसला किया है। वे क्षेत्र के मतदाताओं से सोशल मीडिया, मोबाइल फोन आदि माध्यमों से संपर्क साधेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को मतदाता पर्ची बांटने के बहाने लोगों से संपर्क साधने को कहा है। उम्मीदवारों ने इलाके के प्रमुख लोगों के घरों पर जाने की योजना बनाई है। चुनाव आयोग की ओर से उम्मीदवारों को किसी भी मतदाता के घर जाने की मनाही नहीं है। उम्मीदवार अकेले जा सकते हैं। वे अपने साथ लोगों व गाड़ियों का काफिला नहीं रख सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें