फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली में काले बादल और पड़ीं राहत ही फुहारें, आज भी राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना

Tue, 15 Jul 2025 06:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले दिनों में 19 जुलाई तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून इस बार दिल्ली-एनसीआर पर खूब मेहरबान दिख रहा है। सप्ताहांत पर लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह सुहावनी रही। हालांकि, सुबह से ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन में धूप खिली, लेकिन बादलों का आना-जाना लगा रहा। शाम होते-होते काले बादलों ने डेरा जमा लिया और फिर राहत की फुहारें पड़ीं। इस दौरान लोग बारिश का आनंद लेते दिखे।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार शाम 5:30 बजे तक बारिश हुई। वहीं, बीते 24 घंटे में 15.8 एमएम बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 70 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक वेधशाला में 33.6, रिज और पालम में 32.6, राजघाट में 32.3 और आया नगर में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 26, रिज में 25, सफदरजंग में 23.6, पालम में 23.4 और राजघाट में 24.3 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


19 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले दिनों में 19 जुलाई तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और बिजली गिरने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते दिन का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बीच किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन दिनभर हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें