फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज भी चलेंगी धूल भरी हवाएं, अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना

Tue, 14 May 2019 09:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लगातार गर्मी और तापमान बढ़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। सोमवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। 
विज्ञापन


अगले दो दिन से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मई रात से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र पर होने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार के  मुकाबले अधिक दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.8 दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर तीन बजे से पहले तक तीखी धूप के कारण भीषण गर्मी रही। इसके बाद धूल भरी हवाएं चलने से लू के थपेड़े लगते रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और तेज धूल भरी आंधी चली। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी धूल भरी हवाएं चलेंगी। साथ ही बादल गरजने की संभावना है। 15 मई को धूल भरी आंधी-गर्जन वाले बादल के साथ बिजली कड़कने व तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 

16 मई को हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। अगले 2 दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों में धूल उड़ाती हवाएं चलने की संभावना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें