फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : दिल्ली वालो हो जाओ फिर तैयार, आज से होगी बारिश, जानें छह दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Update Today : मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात से मौसम करवट ले सकता है और बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने की संभावना है। आने वाला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा जो 1 अगस्त तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

 

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है। वहीं, शनिवार सुबह से ही आसमान में सूरज निकल आया। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीने से तरबतर नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी 89 से 53 फीसदी रही। दरअसल, मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है। ऐसे में उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश कम हो गई है। इससे दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। 

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इससे अधिकतम तापमान और नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

बुधवार को भी बारिश होगी और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरकर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोनों दिन गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ाहादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे दो की मौत, मजदूर को बचाने गए ठेकेदार ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें