फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलोमीटर साइकिल चला महिलाओं ने दिया सशक्त होने का संदेश

Mon, 06 Mar 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
वुमन साइकुलोथॉन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को वुमन साइकुलोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 महिलाओं ने साइकिल चला महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस साइकुलोथॉन के लिए आयोजकों द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


इस साइकुलोथॉन के दौरान राहगीरी रूट पर महिलाओं ने 10 किलोमीटर साइकिल चलाया। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार, डीसीपी हेडक्वार्टर सिमरदीप सिंह व एसीपी धारणा यादव ने भी इसमें शिरकत किया। 

साइकुलोथॉन की शुरूआत पुलिस कमिश्नर खिरवार ने हरी झंड़ी दिखाकर डीएलएफ गैलेरिया मार्केट से शुरू हुआ। जो इफ्को चौक, मैक्स हॉस्पिटल, हुडा सिटी सेंटर, सुपर मार्ट होते हुए व्यापार केंद्र पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुमन साइक्लोथॉन - फोटो : अमर उजाला
​इस रूट का सभी साइकिल सवारों ने दो चक्कर लगाया। यह आयोजन गुरुग्राम पुलिस, नगर निगम व कॉरपोरेट सेक्टर के सहयोग से आयोजित किया गया। राहगीरी फाउंडेशन, नगारो, सुपाकॉर्न, डब्ल्यू प्रतीक्षा हॉस्पिटल, वाइल्ड वाटर, रोड राइडर्स आईएम गुडग़ांव, ग्रीन व्हील व गुडग़ांव की आवाज द्वारा भी इसमें सहयोग किया गया। कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों ने इसमें बड़ी संख्या में शिरकत किया।

राहगीरी फाउंडेशन से जुड़ी एंबार्क इंडिया की अधिकारी सारिका पांडा ने बताया कि इस साइकुलोथॉन में सभी के आकर्षण का केंद्र गुडग़ांव गर्ल राइडर रही। करीब 10 लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया।

यह गुरुग्राम का पहला साइकिल राइडर ग्रुप है। जो पिछले काफी समय से साइकिल चला लोगों को ग्रीन गुरुग्राम व प्रदूषण रहित गुरुग्राम का संदेश दे रही है। प्रॉसेस99 के सीईओ राकेश कपूर ने भी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।

कपूर ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे हैं। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं साइकिल की सवारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार से अपील की गई।

नगर निगम के अधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। गुडग़ांव गर्ल राइडर ग्रुप की अदिती ने कहा कि पूरे शहर में साइकिल चालकों के लिए ट्रैक होना चाहिए। अगर ऐसा होता तो अधिक से अधिक लोग साइकिल चलाने को प्रेरित होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें