फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन का पैगाम लेकर भारत आए पाकिस्तान के वकील

Thu, 11 Feb 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश के लोग अमन प्यार और शांति चाहते हैं। दो देशों के बीच तनाव पैदा करने वाला तीसरा कौन है, यह दहशतगर्दी कौन फैला रहा है?
विज्ञापन


हमें उस तीसरी आंख पर नजर रखनी है, जो दो देशों को एक साथ तरक्की करते हुए नहीं होने देना चाहती। यह बात पाकिस्तान के पंजाब प्रांत बार काउंसिल की वाइस चेयरपर्सन फराह इजाज बेग ने मंगलवार शाम कही।

मौका था पाकिस्तान से आए 49 वकीलों के दल का डिस्ट्रिक्ट बार काउंसिल की ओर से आयोजित स्वागत समारोह का। सेक्टर 21डी स्थित जिमखाना क्लब में कार्यक्रम की शुरुआत मेहमानों को बुके बांट कर स्वागत के साथ हुई।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ हरियाणा के चेयरमैन रजत गौतम ने कहा कि हम दिलों को जोड़ना चाहते हैं। दहशतगर्दी से भारत और पाक परेशान हैं।

दहशतगर्दों से सिर्फ एक ही शख्स मुकाबला कर सकता है वह है वकील। पाकिस्तान में राष्ट्रपति शासन लगा तो वकील ही सड़क पर उतरे लाठी, डंडे खाए लेकिन लोकतंत्र बहाल करवाया।

उन्होंने इसे आश्चर्य कहा कि पाकिस्तान जहां महिलाओं के सार्वजनिक जीवन पर कई तरह के प्रतिबंध हैं वहां फराह इजाज बेग प्रांत की बार काउंसिल की चेयरपर्सन बनीं और 49 सदस्यीय दल की मुखिया बन कर भारत आईं।

विधायक सीमा त्रिखा ने मेहमानों का मोदी के भारत और मनोहरलाल के हरियाणा में स्वागत करते हुए कहा कि भारत में बेटियां जितनी लाडली हैं उतनी ही पाकिस्तान में, फराह इजाज इसका उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि दहशतगर्दी खत्म करने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे और यह फैसले वकील नहीं ले सकते। यह फैसले उन्हें ही करने होंगे जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।

कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रीति भोज में दोनों देश के वकील एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले। पाकिस्तानी वकीलों के दल में जावेद हाशमी, मुमताज मुस्तफा, मुनीर भट्टी, राना अकरम खान, राना सैफुल्लाह खान, राना सईद अख्तर प्रमुख थे। स्वागत करने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ढूंढ निकाला फराह का पैतृक घर
पाकिस्तान के पंजाब बार काउंसिल की वाइस चेयरपर्सन फराह इजाज बेग का पैतृक गांव गुड़गांव के सोहना में चक्रपुर है। बार काउंसिल के सदस्य प्रताप सिंह को जब यह बात पता चली तो उन्होंने चक्रपुर गांव जाकर फराह के दादा-दादी के घर को खोज निकाला। पुरखों की दहलीज मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए फराह ने प्रताप सिंह का शुक्रिया अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें