फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेधावी छात्रों का आनंद विहार में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। कैलाश नगर राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के टॉप-20 मेधावी छात्र पहली बार हवाई सफर और लखनऊ की यात्रा कर दिल्ली लौटे। आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्रों ने विमान से दिल्ली से लखनऊ की यात्रा की और वहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। वापसी में वे वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली पहुंचे।
आनंद विहार स्टेशन पर एसीपी संजय भारद्वाज सहित पुलिसकर्मियों ने छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी की ओर से सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य निरंजन कुमार ने छात्रों के स्वागत के लिए दिल्ली पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान एसीपी संजय भारद्वाज ने छात्रों से संवाद कर उन्हें मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्रों को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

स्टेशन पर मौजूद कुछ चीनी नागरिकों ने भी छात्रों से बातचीत कर उनका स्वागत किया। पहली बार विमान में सफर करने और लखनऊ घूमने का अनुभव छात्रों के लिए खासा उत्साहपूर्ण रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें