फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू पीजी दाखिला के लिए आज जारी होगी मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-27 जून तक दाखिला के लिए सीट करनी होगी सुरक्षित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पीजी कार्यक्रमों में दाखिला के लिए बृहस्पतिवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी हाेगी। जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी होगी। पहली लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 25 से 27 जून तक प्री-एनरोलमेंट और शुल्क जमाकर सीट सुरक्षित कर सकेंगे। दूसरी मेरिट के उम्मीदवारों को तीन से पांच जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार चयनित उम्मीदवारों का सत्यापन नौ जुलाई से लेकर 17 जुलाई की अवधि के बीच में होगा। खाली सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से 23 से 25 जुलाई तक आवेदन मांगे जाएंगे, जबकि अंतिम मेरिट लिस्ट 31 जुलाई को जारी हाेगी। अंतिम सूची में चयनित उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान और सीट ब्लॉक करने की प्रक्रिया 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगी। अंतिम चरण का दस्तावेज सत्यापन 6 और 7 अगस्त को होगा और प्रवेश प्रक्रिया दस अगस्त 2026 को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें