फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिरा ...पर उमस ने छुड़ाए पसीने, आज से हल्की बारिश की उम्मीद

Wed, 03 Jul 2019 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजधानी में मंगलवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए। हालांकि 3 से 8 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। 

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। इस बीच पिछले 24 घंटों में उमस अधिकतम स्तर 57 फीसदी रहा, जिस कारण तापमान में गिरावट आने के बावजूद दिल्ली वालों को उमस में बेहाल होना पड़ा।
विज्ञापन


3 से लेकर आठ जुलाई तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


पूर्वानुमान
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, गरज के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है।
अधिकतम तापमान- 39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 30 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त सांय: 07:23 मिनट पर।
सूर्योदय प्रात: 05:28 मिनट पर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें