फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: राष्ट्रपति भवन के पास नग्न अवस्था में घूमती रही महिला, आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर हंसते रहे लोग

Sun, 30 Aug 2020 02:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन - फोटो : rashtrapatisachivalaya.gov.in
विज्ञापन

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास शुक्रवार शाम एक मानसिक रोगी महिला के नग्न अवस्था में घूमने की घटना सामने आई। विचलित करने वाली बात यह है कि महिला को उस अवस्था में वहां मौजूद कई लोग देखते रहे। कई लोग तो वहां खड़े होकर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच रहे थे।

विज्ञापन


पास में ही रिपोर्टिंग कर रहे एक मीडियाकर्मी ने जब यह देखा तो तत्काल दिल्ली महिला आयोग को कॉल कर इसकी सूचना दी। महिला आयोग ने तुरंत मौके पर एक टीम को भेजा और महिला को कपड़े पहनाकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने लेकर गए।

महिला बहुत अधिक उम्र की नहीं थी। उसके पास एक स्कूल बैग था जिसमें कुछ किताबें और उसका आधार कार्ड था। आधार कार्ड पर दी गई जानकारी से पता लगा कि महिला कंझावला इलाके की रहने वाली है। 
विज्ञापन


उसकी मानसिक स्तिथि ठीक नहीं थी इसलिए वो अपने बारे में भी अधिक बातें बता नहीं पा रही थी। हालांकि बात करने पर उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पीड़िता के घर पहुंचकर टीम ने पाया कि उस पते पर उसके बच्चे उसकी जेठानी के साथ रह रहे हैं। 

उसके पति की मृत्यु के बाद उसकी जेठानी ने बच्चों की जिम्मेदारी ले ली थी। पति की मृत्यु के बाद से ही पीड़िता का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो गया था और वो घर छोड़कर चली गई थी। 

पीड़िता के घरवालों ने उसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया, जिसके बाद टीम पीड़िता को मानसिक स्वास्थ्य के अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल ने औपचारिकताओं के तहत कोर्ट से ऑर्डर लाने को कहा। देर रात टीम पीड़िता को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने वापिस आई और मामले में डीडी एंट्री करवाकर मेडिकल करवाया। 

विज्ञापन

इसके बाद टीम ने पीड़िता को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया और उसे अस्पताल में शिफ्ट करवाने के ऑर्डर लिए। आर्डर मिलने के बाद टीम पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे सुरक्षित वहां दाखिल करवाया गया। पीड़िता का अब वहीं पर इलाज किया जाएगा। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि बड़ा दुख होता है जब हमारा समाज इस प्रकार किसी पीड़िता या मानसिक रोगी के साथ इस तरह का व्यवहार करता है। महिला दिल्ली का दिल कहे जाने वाले राष्ट्रपति भवन के इलाके में बेसहारा नग्न अवस्था मे घूम रही थी। 

लोग वहां खड़े हो उसे देखकर हंस रहे थे, उसकी फोटो वीडियो बना रहे थे। मीडिया के एक साथी ने हमें कॉल करके घटना की जानकारी दी जिसके बाद टीम ने तुरंत महिला को सहायता पहुंचाई। महिला अब सुरक्षित है और उसका इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें