फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Death : 100 से ज्यादा हत्याएं करने वाले 'डॉक्टर डेथ' गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार, 21 साल से दे रहा था चकमा

Mon, 16 Jun 2025 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ रजुआ (59) अलीगढ़, यूपी का रहने वाला है। पिछले 21 सालों से राजेंद्र दिल्ली पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

100 से ज्यादा हत्याएं करने वाले डॉक्टर डेथ गिरोह के एक और गुर्गे को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ रजुआ (59) निवासी कासिमपुर, अलीगढ़, यूपी का रहने वाला है। पिछले 21 सालों से राजेंद्र दिल्ली पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जयपुर में एक युवक की अगवा कर हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। वर्ष 2007 से 2021 तक वह जयपुर की जेल में बंद रहा। इस दौरान जयपुर पुलिस व जेल प्रशासन से उसने अपनी असली पहचान छिपाकर रखी। 2021 में जमानत लेकर वह अलीगढ़ आ गया था।

अपराध शाखा ने 19 मई को गिरोह के सरगना डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ डॉक्टर डेथ को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया था। गिरोह 100 से अधिक टैक्सी और ट्रक चालकों को अगवा कर लूटपाट के बाद हत्या कर चुका है। हत्या के बाद शवों को कासगंज स्थित मगरमच्छ वाली हजारा नहर में ठिकाने लगा दिया जाता था।
विज्ञापन


डॉक्टर डेथ ने अपनी गिरोह के साथ मिलकर वर्ष 1995 से 2004 के बीच दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और यूपी में 100 से अधिक लोगों की अगवा कर हत्या कर दी। पकड़े गए राजेंद्र ने खुलासा किया है कि वह गिरोह से वर्ष 2003 में जुड़ा था। वह हत्या के 10 मामलों में शामिल रहा। दिल्ली और गुरुग्राम में अगवा कर हत्या के चार मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि डॉक्टर डेथ की गिरफ्तारी के बाद उसने खुलासा किया कि उसका साथी राजेंद्र अब भी फरार है। पुलिस टीम ने अलीगढ़, जयपुर और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

बाद में आरोपी को कासिमपुर, अलीगढ़ से दबोच लिया गया। वह एक लोकल पंप हाउस पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। इसके खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 से वह कई राज्यों की पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें