फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज बवाना गैंग पर शिकंजा: मुठभेड़ के दौरान सविंदर गिरफ्तार, कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलरों से करता था वसूली

Tue, 04 Aug 2026 05:14 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग के सदस्य सविंदर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया। आरोपी नरेला और अलीपुर के कारोबारी व प्रॉपर्टी डीलरों से रंगदारी वसूलता था। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने नरेला और अलीपुर के कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर से वसूली करने वाले नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग के सदस्य सविंदर उर्फ बाबा उर्फ पागल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सोमवार रात हिरंकी पुश्ता रोड हुए मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, तीन कारतूस और पांच खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन




उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि बाहरी उत्तरी जिला में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। इसके तहत पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इसी बीच पुलिस को नीरज बवाना गैंग के सदस्य सविंदर उर्फ बाबा के बारे में जानकारी मिली। सन्नौठ गांव का रहने वाला सविंदर नरेला और अलीपुर के कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर से वसूली कर रहा है और उसकी खौफ की वजह से पीड़ित उसके खिलाफ शिकायत नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उसपर निगरानी बढ़ाई।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दस बजे पुलिस को सविंदर के जीटीके रोड से हिरंकी पुश्ता रोड पर आने की जानकारी मिली। स्पेशल स्टाफ की टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। पुलिस ने वहां पहुंचे बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोलीबारी में उप निरीक्षक विशाल बाल बाल बच गए। एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और उसे काबू में कर लिया गया। आरोपी को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सविंदर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पिता को धमकाकर भागा हुआ था आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सविंदर लगातार कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर से वसूली कर रहा था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें देखा गया कि वह एक कारोबारी से वसूली करने के लिए उसके घर गया और उसे धमकाते हुए जमीन में गोली चलाई। उसके बाद पुलिस को एक प्रॉपर्टी डीलर से भी रंगदारी मांगने की जानकारी मिली। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, कि 22 जुलाई को उसके पिता राम कुमार ने भी उसके खिलाफ धमकाने की शिकायत की, इसको लेकर पिता ने पीसीआर कॉल किया था। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह वहां से भाग गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें