इसमें पहली बार हैम रेडियो संचार उपकरण का इस्तेमाल होगा। ये आपात स्थिति में सहायक होता है। इस मेगा मॉक ड्रिल से पहले इसे लेकर सुरक्षा चक्र नाम से संगोष्ठी मानेकशॉ सेंटर में आयोजित हुई। इस मौके पर आपदा प्रबंधन संगठन (ओडीएम) के अध्यक्ष और जिला परियोजना अधिकारी, आईजीआई, नई दिल्ली जिला कार्यालय डॉ. विनोद भारद्वाज ने प्रतिभागियों को हैम रेडियो संचार प्रणाली की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आपात स्थितियों, खासकर पारंपरिक नेटवर्क के विफल होने पर एक विश्वसनीय संचार उपकरण के रूप में हैम रेडियो का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को दिल्ली में महत्वपूर्ण जगहों पर ये मॉक ड्रिल आयोजित होगा। इसमें नई दिल्ली जिला के जिला अधिकारी शनि सिंह, एसडीएम डीडीएमए प्रतीक राज यादव के अलावा एनडीएमए सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
संबंधित वीडियो-