Delhi NCR Weather Update Today: राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। शाम सात बजे के आस पास वसंत कुंज इलाके में बारिश हुई। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी हल्की बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ बीते मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश राहत लेकर आई। लेकिन बारिश की वजह से जलभराव और जाम ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया।