फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक लाख छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पाठ, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मेगा जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक लाख छात्रों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया और 400 से अधिक छात्र आदर्श ऑडिटोरियम में रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
राजधानी में बढ़ते सड़क हादसों के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मेगा रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के करीब एक लाख छात्रों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया, जबकि 400 से अधिक छात्र आदर्श ऑडिटोरियम में मौजूद रहे।

इसका आयोजन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क विभाग और शिक्षा निदेशालय के सहयोग से किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम नियमों की जानकारी दी। बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, ओवरस्पीडिंग के खतरे, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने के नुकसान और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के बारे में समझाया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा, सड़क दुर्घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और इमरजेंसी रिस्पॉन्स को लेकर भी छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन और शॉर्ट फिल्में भी दिखाई गईं। छात्रों ने कार्यक्रम में ट्रैफिक नियमों से जुड़े सवाल पूछे।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों में कम उम्र से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें