फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शादी के सीजन में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। शादी समारोहों में घुड़चढ़ी और बरात के कारण होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को कम करने के लिए आदर्श नगर थाना परिसर में बैंक्वेट हॉल संचालकों और केयरटेकर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसीपी जहांगीर पुरी ने की। इसमें आदर्श नगर और मॉडल टाउन थानों के एसएचओ समेत बैंक्वेट हॉल प्रबंधक और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने शादी के मौसम में यातायात प्रबंधन और आम लोगों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि घुड़चढ़ी और बरात के दौरान सड़क तथा सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अवरोध नहीं होना चाहिए। बैंक्वेट हॉल के बाहर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए संचालकों को निर्धारित पार्किंग स्थान का ही इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस ने बैंक्वेट हॉल संचालकों से समारोह में आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था करने और सड़क पर वाहनों की कतार न लगने देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शादी समारोह के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी सड़क पर जाम और आम लोगों को परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें