गाजियाबाद में 8 दिन पहले लावारिस मिले कृष्णा (4) के परिजनों की तलाश में कविनगर थाने में तैनात सिपाही महेंद्र ‘बजरंगी भाईजान’ का किरदार असल जिंदगी में निभा रहे हैं।
कृष्णा के परिजनों को तलाशने के लिए उसे लेकर सिपाही कई जगह घूमा, लेकिन परिजन नहीं मिले। बच्चे की सूचना दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है। परिजनों के न मिलने पर बच्चे की देखभाल सिपाही ही कर रहा है।
सिपाही महेंद्र ने बताया कि 17 जुलाई को कृष्णा बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे लावारिस घूमता हुआ मिला। मंगल बाजार में रहने वाला युवक राजन शुक्ला उसे लालकुआं चौकी पर छोड़ गया।