फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल

Fri, 19 Jun 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन बृहस्पतिवार सुबह गाजियाबाद स्टेशन पर फेल हो गया। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक ट्रेन आगे नहीं जा सकी। दूसरा इंजन लगाकर सुबह साढ़े नौ बजे उसे रेवाड़ी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


एक घंटे तक यात्री परेशान रहे। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर-4 से संचालित किया गया।

ट्रैक फ्रैक्चर, उत्कल, सत्याग्रह एक्सप्रेस रुकी- प्लेटफार्म नंबर-3 का ट्रैक फ्रैक्चर हो जाने से बृहस्पतिवार की सुबह उत्कल और सत्याग्रह एक्सप्रेस आधे घंटे के लिए थम गईं। प्लेटफार्म खाली न होने से दोनों ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया गया। बाद में उन्हें प्लेटफार्म-4 पर लाया गया।

सुबह 10:20 बजे ट्रैक फ्रैक्चर की सूचना मिली। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर-3 पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया गया।

इस दौरान उत्कल और सत्याग्रह एक्सप्रेस आउटर पर आ चुकी थी, लेकिन फ्रैक्चर के चलते उन्हें स्टेशन पर नहीं लाया गया। आधे घंटे बाद प्लेटफार्म-4 खाली हुआ तो ट्रेनों को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 11:30 बजे ट्रैक फ्रैक्चर ठीक हो जाने के बाद प्लेटफार्म-3 पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।

मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर ब्रेक
इटारसी स्टेशन में आरआरआई कंट्रोल पैनल में आग लगने के कारण रेल यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। ट्रेनों के निरस्त होने व परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

यूपी-बिहार से जबलपुर होकर मुंबई व दक्षिण भारत की तरफ जाने व आने वाली ट्रेन जबलपुर की बजाए कटनी से बीना या शहडोल होकर चल रही है। मुंबई की तरफ जाने वाली कई ट्रेन बृहस्पतिवार को भी निरस्त रही।

नई दिल्ली, सराय रोहिल्ला और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भी मुंबई रूट पर जाने वाले यात्री परेशान हुए। नई दिल्ली से चलने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चली, निजामुद्दीन से गोंडवाना व मंगलदीप भी परिवर्तित रूट से चलाई गई।
विज्ञापन


वहीं, सराय रोहिल्ला स्टेशन से चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस व निजामुद्दीन से चलने वाली समता एक्सप्रेस निरस्त रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें