आनंद पर्वत में मीनाक्षी की मौत अत्यधिक खून निकलने की वजह से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मीनाक्षी को आठ चाकू मारे गए थे।
जिसमें से तीन चाकू उसके कमर के नीचे मारे गए थे। जहां से काफी खून निकलने से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद अब पुलिस दिल्ली सरकार के विज्ञापन से उस हिस्से को हटाने की मांग करेगी।
इसमें कहा गया है कि मीनाक्षी को 32 चाकू मारे गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मीनाक्षी का गत 16 जुलाई को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया था।