फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र यादव को टक्कर देंगी मीनाक्षी लेखी!

Tue, 04 Mar 2014 06:03 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए गुड़गांव सीट काफी हॉट बन चुकी है। आम आदमी पार्टी यहां से पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन


भाजपा में कुछ ज्यादा ही गहमागहमी है क्योंकि इस सीट में पार्टी से अप्रत्यक्ष तौर पर चार लोग पहले से ही टिकट के दावेदार हैं।

वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी के बार-बार गुड़गांव आने से यह सुगबुगाहट बढ़ गई है कि कहीं वह भी टिकट की दावेदार तो नहीं।

लेखी को मिलेगा गुड़गांव से टिकट!

पिछले डेढ़ महीने में मीनाक्षी लेखी नमो टी के कार्यक्रम में कई बार आ चुकी हैं। गुड़गांव कोर्ट, सोहना कोर्ट, सोहना रोड और राहगीरी में आयोजित नमो टी स्टॉल पर आकर लोगों को चाय पिला चुकी हैं।

इससे पहले वह भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल के कार्यालय में भी आ चुकी हैं।

उनका बार-बार गुड़गांव आना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि कहीं भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार वह तो नहीं होंगी। हालांकि, पार्टी की ओर से कुछ नहीं कहा जा रहा है।
विज्ञापन

बीजेपी से टिकट के चार दावेदार

राव इंद्रजीत सिंह: कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अहीरवाल के कद्दावर नेता राव इंद्रजीत सिंह को टिकट को दावेदार बताया जाता है। कहा यह भी जा रहा है कि गुड़गांव से हाईकमान के पास केवल उन्हीं का नाम भेजा गया है। मगर अभी तक पार्टी ने इस विषय में अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कुछ दिनों पहले कहा था कि तीन लोगों के नामों पर विचार चल रहा है।

डॉ. सुधा यादव: गुड़गांव से भाजपा की पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव को भी टिकट का तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। उनके समर्थक भी उनकी उम्मीदवारी की चर्चा से इनकार नहीं कर रहे हैं।

राव नरवीर सिंह: पूर्व मंत्री राव नरवीर सिंह भी टिकट के दावेदार हैं। शहर के ऑटो में राव नरवीर सिंह के फोटो लगे हैं। इसमें गुड़गांव संसदीय क्षेत्र का प्रभावी नेता बताया जा रहा है।

भानी राम मंगला: भाजपा के पुराने नेता भानीराम मंगला भी गुड़गांव लोकसभा सीट से टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं। मेवात क्षेत्र से जुड़े मंगला काफी समय से भाजपा में हैं। पार्टी के प्रति वफादारी और छवि बल पर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें