फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो टी पार्टी में मीनाक्षी ने गिनाई AAP की कमियां

Tue, 04 Feb 2014 09:24 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने गुड़गांव में कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर देश को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


गुड़गांव के जिला अदालत परिसर पर आयोजित नमो टी-पार्टी में शामिल होने आईं मीनाक्षी ने कहा कि यूपीए सरकार देश को बांटने का काम कर रही है।

इस दौरान उन्होंने लोगों को चाय भी वितरित की और वकीलों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश को सशक्त प्रधानमंत्री चाहिए। देश के पास मोदी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। सभी का दायित्व है कि वह मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें:केजरीवाल के मंत्री ने NGO के फंड में किया घोटाला!

लेखी ने जम्मू-कश्मीर के हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वहां के हिंदुओं पर हो रहा अन्याय नहीं दिखता। वादी में सिर्फ 800 हिंदू परिवार बचें हैं। उनकी सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को शासन-प्रशासन चलाने का ढंग ही नहीं है। वह दूसरे पर झूठे आरोप लगाकर जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है।
विज्ञापन


आप के विधायक खरीदे जाने के बारे में उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। यह बात सभी जानते हैं। नमो-टी पार्टी में वकील कुलभूषण भारद्वाज के अलावा अन्य कई व्यक्ति मौजूद रहे। लेखी के मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ता बालकिशन भारद्वाज भाजपा में शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें