फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी की बात ज्यादा मानती थी मीना ...इसलिए मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू सहायिका हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने कबूला, कहा- उसे नौकरी से हटाना चाहता था लेकिन पत्नी नहीं मानी
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल की गई खुखरी का ढक्कन भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में घरेलू सहायिका मीना हलदर की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता की पत्नी की बात मीना ज्यादा मानती थी इसलिए वह उससे खफा रहता था। इसी वजह से वह उसे नौकरी से हटाना चाहता था, लेकिन उसकी डॉक्टर पत्नी हर बार इसका विरोध कर देती थी।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मीना को नौकरी से न निकाल पाने के कारण आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पूछताछ में सामने आया है कि डॉक्टर को खुखरी रखने का शौक था। वारदात के दौरान उसने खुखरी से मीना के गले पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घर से कई खुखरी बरामद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के घर से तीन से चार खुखरियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुखरी के ढक्कन को भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच के तहत आरोपी को कुछ सामान बरामद करने के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ किताबें, निजी सामान और खुखरी का ढक्कन बरामद किया है।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करना चाहता था
पूछताछ में आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह पहले अपनी पत्नी की हत्या करना चाहता था। बाद में उसके मन में बेटे की हत्या कर आत्महत्या करने का विचार भी आया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये बातें अभी आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं हैं। आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड रविवार को समाप्त हो रहा है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें