ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 20 मई को हड़ताल करने का फैसला किया है। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और रिटेलर डिस्ट्रीब्यूटर एंड केमिस्ट अलायंस (आरडीसीए) ने किया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर संचालकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। दिल्ली जोनल हेड डॉ. बसंत गोयल ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ कई वर्षों से सरकार से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाइयों की बिक्री नियमों के खिलाफ है और इससे छोटे मेडिकल स्टोर कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है।