फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराने के नाम पर 7 घंटे तक अस्पतालों के चक्कर काटती रही दुष्कर्म पीड़िता

Sat, 25 Feb 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने एक रेप पीड़िता का मेडिकल करने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि वह जेवर की रहने वाली थी। बहुत कहने के बाद भी डॉक्टर ने मेडिकल नहीं किया तो पुलिस भंगेल के स्वास्थ्य केंद्र लेेकर गई।
विज्ञापन


वहां की महिला डॉक्टर ने पहले ये कहते हुए मेडिकल करने से मना कर दिया कि जब जिला अस्पताल की डॉक्टर ने मेडिकल नहीं किया तो मैं क्याें करूं। इन दोनों डॉक्टरों की संवेदनहीनता की वजह से पीड़िता पुलिस के साथ 7 घंटे तक मेडिकल कराने के लिए अस्पताल के चक्कर काटती रही।

पुलिस के काफी कहने के बाद शाम को भंगेल के स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर ने पीड़िता का मेडिकल किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों डॉक्टरों ने लापरवाही दिखाई है। इस बात की शिकायत सीएमओ से करेंगे। वहीं सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा, उनके क्षेत्र का मामला नहीं

demo pic
पीड़ित परिवार ने बताया कि जेवर के स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर न होने से सुबह पुलिस के साथ बच्ची का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन वहां की डॉक्टरों ने उनके क्षेत्र का मामला न होने की बात बोलकर मेडिकल करने से इनकार कर दिया।

यहां पर पीड़िता के बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। मजबूरी में पुलिस के साथ पीड़ित को लेकर भंगेल के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। दोपहर करीब 1 बजे यहां पर पहुंच गए थे।

लेकिन यहां पर भी महिला डॉक्टर ने मेडिकल करने से मना कर दिया। करीब 4 बजे जाकर लड़की का मेडिकल किया गया। इस दौरान पीड़िता बहुत परेशान थी। डॉक्टरों के बर्ताव की वजह से वो मानसिक रूप से भी टूट गई थी। 
विज्ञापन

बच्ची के साथ-साथ पुलिस भी बहुत परेशान रही

gangrape - फोटो : The Sun
जेवर के स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर न होने की वजह से सुबह 9 बजे जिला अस्पताल मेडिकल कराने के लिए लेकर गए थे, लेकिन वहां की डॉक्टर मेडिकल करने के लिए तैयार नहीं हुई। मजबूरी में भंगेल के स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल के लिए लेकर जाना पड़ा। बच्ची के साथ-साथ पुलिस भी बहुत परेशान रही। 
- अजय कुमार शर्मा, एसआई 

इस तरह के मामलों में मेडिकल जिला अस्पताल को करना चाहिए था। वो जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। फिलहाल, मुझे इस केस के बारे में जानकारी नहीं है।
- अब्दुल सलाम, मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य केंद्र भंगेल  

मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। रेप पीड़िता के खिलाफ इस तरह का महिला डॉक्टर का बर्ताव बहुत गलत है। 
- अनुराग भार्गव, सीएमओ डॉक्टर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें