फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पहले की तरह ही बनेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट

Sat, 01 Mar 2014 11:32 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में अब मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोगों को जिला स्वास्थ्य विभाग, जिले के सीएचसी, अन्य स्वास्थ्य केंद्रों या गाजियाबाद पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


अब पहले की तरह ही जिला अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाए जा सकेंगे। इसके लिए सीएमओ जिला अस्पताल को निर्देश जारी करेंगे।

पिछले दो साल से जिला अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पर रोक लगाई गई थी। ऐसा जिला अस्पताल में सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कुछ कर्मियों द्वारा रुपये लेने के आरोपों के बाद किया गया था।

यह भी पढ़ें: पुराने ढर्रे पर काम करेगी नोएडा पुलिस

यहां सर्टिफिकेट बनने बंद होने के बाद लोगों को सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग, भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत सरकारी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता था। इसके अलावा लोग गाजियाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में जाकर भी सर्टिफिकेट बनवाते थे।
विज्ञापन


वहीं, लोगों को अक्सर ड्राइविंग लाइसेंस, जॉब, कॉलेज में दाखिले या अन्य किसी काम के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता था तो जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटते थे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए आवेदकों ने दो बार जिला अस्पताल में सर्टिफिकेट बनवाने के लिए हंगामा किया।

लिहाजा अब स्वास्थ्य विभाग इस समस्या का स्थायी हल निकालने की फिराक में है। इसके लिए सीएमओ डॉ. आरके गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल को निर्देश देने जा रहे हैं कि मेडिकल सर्टिफिकेट यहीं बनाए जाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें