फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Non Veg : दिल्ली में कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगी मांस की दुकानें, पाबंदी 11 जुलाई से; सरकार सक्रिय

Thu, 10 Jul 2025 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

यह फैसला दिल्ली सरकार और एमसीडी ने संयुक्त रूप से लिया है। दिल्ली सरकार के संस्कृति, पर्यटन और विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर लगे शिविरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
file pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 11 जुलाई से मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला दिल्ली सरकार और एमसीडी ने संयुक्त रूप से लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के संस्कृति, पर्यटन और विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विभिन्न जगहों पर लगे शिविरों का निरीक्षण किया। मिश्रा ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य सावन महीने के धार्मिक महत्व और कांवड़ यात्रा की पवित्रता का सम्मान करना है। 
विज्ञापन


कई स्थानों से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और 11 जुलाई से दिल्ली के कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। राजधानी में बड़ी संख्या में मांस की ऐसी दुकानें हैं जो अवैध रूप से संचालित हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें