शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेश के अनुपालन में अगले महीने गुरुग्राम नगर निगम और मानेसर नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी स्लॉटर हाउस व मांस की दुकानें 24 अगस्त से एक सितंबर तक बंद रहेंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुरुग्राम में नौ दिनों के लिए मांस की दुकानें बंद रहेंगी। गुरुग्राम नगर निगम ने अगले महीने जैन समाज के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक पर्यूषण पर्व के चलते क्षेत्र में सभी मांस की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेश के अनुपालन में अगले महीने गुरुग्राम नगर निगम और मानेसर नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी स्लॉटर हाउस व मांस की दुकानें 24 अगस्त से एक सितंबर तक बंद रहेंगी। इस दौरान नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्ती से निपटने की तैयारी में है।