फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल तक लाइसेंस लें मीट कारोबारी,नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 19 Apr 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
meat
विज्ञापन
यूपी की तर्ज पर औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर नगर निगम शिकंजा कसने वाला है। निगम प्रशासन ऐसे दुकानदारों को 30 अप्रैल तक दुकान की एनओसी लेने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक, 30 अप्रैल के बाद निगम अवैध दुकानों पर बड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए मीट की दुकानों का सर्वे करवाया जाएगा।  इस संबंध में अतिरिक्त निगम आयुक्त ने पार्थ गुप्ता ने निगम अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं। 

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम सिंह के मुताबिक अवैध रूप से मांस की बिक्री, रखने या काटकर बेचने वालों को 30 अप्रैल तक अपनी दुकान के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। 30 अप्रैल के बाद शहर में यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से मांस बेचता या पशु वधता करता पाया गया तो उसके विरुद्ध चालान तो होगा ही साथ ही साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम ने 31 मार्च 2016 के बाद किसी को भी लाइसेंस नहीं दिया और न ही किसी का लाइसेंस नवीनीकरण किया। अभी किसी के पास भी मीट की दुकान चलाने की लाइसेंस नहीं हैं। निगम ने 31 मार्च 2016 तक के लिए ही करीब साढ़े नौ सौ लोगों को ही मीट बेचने के लिए लाइसेंस दे रखे थे। जबकि शहर में मौजूदा समय में मीट की सैकड़ों दुकानें संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें