फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से निपटने के इंतजाम अधूरे

Tue, 30 Dec 2014 01:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और सर्दी बढ़ने के साथ सक्रिय हुए स्वाइन फ्लू को लेकर हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन इससे निपटने के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता न होने से शहर के अस्पताल पूरी तरह से तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


यह हाल तब है जब नौ दिन पूर्व स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो चुकी है। उधर, सीएमओ का कहना है कि केंद्र सरकार से स्वाइन फ्लू की दवा अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

उम्मीद है कि शीघ्र ही दवाएं मिल जाएंगी। ऐेसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि यकायक स्वाइन फ्लू का मरीज चिन्हित होने पर शहर के चिकित्सक उसे कहां से इलाज मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मॉडल टाउन निवासी शील गोयल की स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अभी पूरी तरह से सतर्क नहीं हुआ है।

इस मामले में शासन से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है कि अगर किसी रोगी में एच-1एन1 की पुष्टि हो जाती है तो उसे तुरंत टेमीफ्लू दवा दी जाए।

प्रदेश में कहीं दवाओं का इंतजाम नहीं है। उधर अफसरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू की दवाएं केंद्र  सरकार से मिलती हैं। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि अभी दवाएं नहीं आई हैं लेकिन उम्मीद है कि जल्द मिल जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें