फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली को कूड़े से आजादी के लिए एमसीडी की कार्ययोजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दफ्तरों से बाजारों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, कबाड़ और अनुपयोगी सामान भी हटाया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी को कूड़े और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए एमसीडी ने ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी स्वच्छता अभियान-2026’ की कार्ययोजना तैयार की है। 17 अगस्त से शुरू हुआ अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के साथ सरकारी कार्यालयों, बाजारों, पार्कों, जलाशयों और कूड़ा जमा होने वाले स्थानों की विशेष सफाई कराई जाएगी। कार्यालयों में लंबे समय से पड़े अनुपयोगी सामान और पुराने रिकॉर्ड को हटाकर कबाड़ निस्तारण पर भी जोर दिया जाएगा। कार्ययोजना के अनुसार सरकारी कार्यालयों के रिकॉर्ड कक्ष, भंडार कक्ष, गलियारों, शौचालयों, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की सफाई होगी। पुराने दस्तावेजों की छंटाई कर नियमों के तहत निस्तारण किया जाएगा। खराब फर्नीचर, पुराने उपकरण और अन्य अनुपयोगी सामान भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

दोबारा कूड़ा जमा होने वाले स्थानों पर विशेष नजर-
अभियान के दौरान ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां सफाई के बाद बार-बार कूड़ा जमा होता है। इनकी विशेष सफाई के साथ दोबारा गंदगी न होने देने के उपाय किए जाएंगे। बाजारों, पार्कों, जलाशयों, झुग्गी बस्तियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सप्ताहांत में विशेष अभियान चलेगा। जरूरत के अनुसार नालियों की गाद निकालने के साथ अवैध पोस्टर और होर्डिंग हटाए जाएंगे। पेड़ों की छंटाई, पौधारोपण और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के काम भी होंगे। अधिकारी और कर्मचारी श्रमदान करेंगे। सरकारी कार्यालयों में गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें