फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नौ अस्पतालों को केंद्र के कायाकल्प कार्यक्रम में शामिल करेगी एमसीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ-सफाई, सुरक्षा और क्रिटिकल केयर पर रहेगा फोकस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने अस्पतालों में साफ-सफाई, मरीजों की सुरक्षा और क्रिटिकल केयर सुविधाओं को और मजबूत करेगी। इसके तहत नौ अस्पतालों को केंद्र सरकार के कायाकल्प कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम अस्पतालों में साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता को सुधारने के लिए चलाया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, अस्पतालों को इस योजना में शामिल होने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने होंगे।
योजना के तहत अस्पतालों में मशीनों से सफाई, बेहतर कचरा प्रबंधन और ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि पहले से ही ओपीडी पंजीकरण को डिजिटल किया जा चुका है और मरीजों के रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से संभालने के लिए ‘ई-हॉस्पिटल’ प्रणाली लागू की गई है। आगे चलकर डेटा और सेवाओं की निगरानी के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को टैबलेट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रसूति सेवाओं और क्लिनिकल सुविधाएं सुधारने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों (एनक्यूएएस) और ‘लक्ष्य’ सर्टिफिकेशन लागू करने की तैयारी है। योजना के तहत स्वामी दयानंद अस्पताल में 100 बेड और हिंदू राव अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें