मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में आयोजित महिला संवाद में मौजूद महिलाओं ने महिलाओं ने दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीटीसी से जुड़ी समस्याओं के साथ गंदगी, आवारा पशुओं पर भी प्रश्न किया। इस पर सत्य शर्मा ने तत्काल समाधान का भरोसा दिया।
दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा का कहना है कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए निगम बड़े स्तर पर काम कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की लिए डार्क स्पॉट हटाए गए हैं। सफाई की भी नियमित निगरानी हो रही है। ऑटो टिपर हर दिन कूड़ा कलेक्ट करने के लिए डोर-टू-डोर पहुंचता है।
विज्ञापन
सत्य शर्मा शनिवार को मयूर विहार फेज-3 स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में आयोजित महिला संवाद में बोल रहीं थीं। इस मौके पर पूर्व पार्षद गीता शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सतवीर शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। सत्या शर्मा ने महिलाओं के रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने को कम नहीं आंकना चाहिए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना दम दिखा रहीं हैं। उन्होंने सलाह दी कि महिलाओं को खुद को सशक्त समझना होगा। अपनी लड़ाई खुद से लड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन
संवाद में मौजूद महिलाओं ने महिलाओं ने दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी, डीटीसी से जुड़ी समस्याओं के साथ गंदगी, आवारा पशुओं पर भी प्रश्न किया। इस पर सत्य शर्मा ने तत्काल समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकतीं हैं। दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार लोगों की बेहतरी के लिए 24 घंटे काम कर रही है। सभी समस्याएं दूर होंगी और देश की राजधानी वैश्विक शहर बनेगा।