एमसीडी के सभी अस्पतालों के डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ ने शुक्रवार को हड़ताल वापस ले ली है। ये सभी वेतन न मिलने के चलते हड़ताल पर थे।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजेंद्र गुप्ता के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया। वहीं, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखी।
कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के आवास और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय समेत अनेक स्थानों पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई स्थानों पर चक्का भी किया गया।