फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD: दिल्ली की छवि सुधारने के लिए एमसीडी का बड़ा एक्शन प्लान, विदेशी शहरों की तरह चमकेगी राजधानी

Tue, 12 May 2026 04:40 AM IST
Vijay Singh Pundir विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी को साफ, सुंदर, व्यवस्थित और समस्या मुक्त बनाने के लिए एमसीडी ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों, वीवीआईपी कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और बड़े आयोजनों से पहले राजधानी में विशेष तैयारी की जाएगी। राजधानी को विदेशी शहरों की तरह निखारा जाएगा।

विज्ञापन


एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने सभी विभागों, जोनल डिप्टी कमिश्नरों और फील्ड अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली की बेहतर छवि बनाए रखने के लिए समन्वय, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एमसीडी के अनुसार योजना के तहत साफ-सफाई, सुंदरीकरण, सड़कों की मरम्मत, हरियाली बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने, सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुधारने और कूड़ा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था नजर न आए।
विज्ञापन


आयुक्त संजीव खिरवार  के मुताबिक, दिल्ली लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करती है। इनमें राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधिमंडल, राजनयिक और उद्योग जगत के प्रमुख शामिल होते हैं। ऐसे में राजधानी की नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रहती है। इसलिए दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं वाली राजधानी के रूप में प्रस्तुत करना जरूरी है।

एमसीडी ने माना-विभागों में तालमेल की कमी से आती थी समस्या : एमसीडी ने स्वीकार किया कि पहले बड़े आयोजनों के दौरान विभागों के बीच तालमेल की कमी, कार्यों में देरी और जवाबदेही स्पष्ट न होने जैसी समस्याएं सामने आई थीं। कई बार एक ही काम अलग-अलग विभागों के करने और निगरानी की कमी से व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं।

इन कमियों को दूर करने के लिए अब सभी विभागों की जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए समान प्रोटोकॉल लागू किया गया है। एमसीडी का कहना है कि पहल का उद्देश्य केवल आयोजन स्थलों को तैयार करना नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली को स्वच्छ और व्यवस्थित स्वरूप देना है।

 ऐसे आएगा बदलाव
नई व्यवस्था के तहत इंजीनियरिंग, हॉर्टिकल्चर, साफ-सफाई समेत सभी संबंधित विभागों को तय समयसीमा में काम पूरे करने होंगे। अफसरों को नियमित निरीक्षण करना होगा। रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें