फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वायु प्रदूषण रोकने के लिए 20 एंटी स्मॉग गन लगाईं, 253 वाटर स्प्रिंकलर, 52 मैकेनिकल स्वीपर लगाए

Sun, 10 Sep 2023 08:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जी-20 सम्मेलन स्थल के आसपास की सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भलस्वा, गाजीपुर व ओखला लैंडफिल साइटों व आनंद विहार जैसे हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए 20 एंटी स्मॉग गन लगाई हैं। इनमें से 15 हाईराइज भवनों पर लगाई गईं हैं। 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें और 253 वाटर स्प्रिंकलर भी लगाए गए हैं। हर दिन 1660 किलोमीटर सड़कों की सफाई शुरू की गई है।

विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन स्थल के आसपास की सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भलस्वा, गाजीपुर व ओखला लैंडफिल साइटों व आनंद विहार जैसे हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाई गई है। सिविल लाइंस क्षेत्रीय कार्यालय की छत, ग्रीनपार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की छत, तिलक नगर कॉलोनी अस्पताल की छत पर भी इसे लगाया गया है। वाटर स्प्रिंकलर हर दिन 9 से 10 किलोमीटर सड़क प्रति स्प्रिंकलर की दर से जल का छिड़काव कर रहे हैं। इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जल  इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें