जी-20 सम्मेलन स्थल के आसपास की सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भलस्वा, गाजीपुर व ओखला लैंडफिल साइटों व आनंद विहार जैसे हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाई गई है।
एमसीडी ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए 20 एंटी स्मॉग गन लगाई हैं। इनमें से 15 हाईराइज भवनों पर लगाई गईं हैं। 52 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें और 253 वाटर स्प्रिंकलर भी लगाए गए हैं। हर दिन 1660 किलोमीटर सड़कों की सफाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन स्थल के आसपास की सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भलस्वा, गाजीपुर व ओखला लैंडफिल साइटों व आनंद विहार जैसे हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लगाई गई है। सिविल लाइंस क्षेत्रीय कार्यालय की छत, ग्रीनपार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की छत, तिलक नगर कॉलोनी अस्पताल की छत पर भी इसे लगाया गया है। वाटर स्प्रिंकलर हर दिन 9 से 10 किलोमीटर सड़क प्रति स्प्रिंकलर की दर से जल का छिड़काव कर रहे हैं। इसमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जल इस्तेमाल किया जाता है।