नई दिल्ली। दिल्ली में बागवानी अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एमसीडी के बेड़े में 48 नए टिपर ट्रकों को शामिल किया गया। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को एमसीडी मुख्यालय से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, उद्यान समिति के अध्यक्ष हरीश ओबरॉय व आयुक्त संजीव खिरवार भी मौजूद रहे।
महापौर ने बताया कि सीएनजी से चलने वाले ये ट्रक हाइड्रोलिक टिपिंग सुविधा से लैस हैं। इनकी खरीद भारत सरकार के अर्बन डेवलपमेंट फंड (यूडीएफ) के तहत मिली वित्तीय सहायता से की गई है। एमसीडी के अनुसार अब बागवानी अपशिष्ट संग्रहण वाहनों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। ब्यूरो